Skip to main content

IIT-JAM,असफलता के बाद आगे बढते हुए............

19 मार्च का दिन था।हम सब परिणाम का इंतजार कर रहे थे।तभी मेरे मित्र ईशान का फोन आया कि परिणाम आ चुके हैं और उसने मात्र ५ अंक प्राप्त किए हैं।मैं आश्चर्य चकित था कि जब इसने इतना बुरा प्रर्दशन किया है तो मेरा क्या हुआ होगा।मैं झट से दौड़कर अपना परिणाम भी देखने पहुँचा,और पाया कि मेरी रेैन्क भी उम्मीद से काफी कम मात्र ११५७ रह गई।थोड़ा झटका तो जरूर लगा पर चूंकि सफलता की आस कुछ वक्त पहले उस मित्र से बात कर के लगभग समाप्त सी हो गई थी,तुरंत ही उस झटके से  उबर भी गए।मेरा एक और दोस्त भी साथ था,उसकी रैन्क मेरे से बेहतर करीब ५०० थी।थोडी खुशी हुई पर उसकी भी दाखिला लेने की संभावना काफी कम है,ऐसा हमें कुछ देर बाद पता चला।
तुरंत ही पिछला एक साल आँखों के सामने खड़ा सा हो गया।मन में आया कि इतनी पढाई कर के भी सफलता हाथ न लगी।

कहीं वक्त बरबाद तो नहीं हो गया?
कहीं हम गलत रास्ते तो नहीं चल दिए?
 फिर अपने मन को समझाते हुए मैं घर पहुँचा,तो यह पाया कि मेरी सफलता असफलता का प्रभाव  मेरे प्रियजनों पर ज्यादा नहीं पड़ता।मैंने भी औपचारिक तौर पर यह बता दिया कि इस बार भी नहीं हो पाया।फिर अपनी किताबें पलटने लगा।लगभग एक महीने से पढ़ाई बंद सी हो गई थी,अब सब कुछ फिर से पढना पडे़गा,यह सोचकर थोडी झल्लाहट भी हो रही थी,पर सच्चाई तो यही थी।अब आजकल बैठ कर योजना बना रहा हूँ कि आगे कैसे बढा जाए।कुछ फॉर्म भी भरे हैं ताकि अपनी ओर से कोई कमी न रहे।उम्मीद है कि अगले कुछ महीने होने वाली परीक्षाओं में से किसी में सफलता हाथ जरूर लगेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल जो सामने खड़ा है वह है कि अब आगे कैसे बढा जाए।क्योंकि जो बीत गया सो बीत गया अब आगे के बारे में ही सोचना होगा।अब इतना वक्त भी नहीं है कि उस के बारे में ज्यादा सोच पाएं। बस आत्मविश्वास है कि मेहनत का फल सफलता के रूप में ही मिलता है।और तमाम असफलता के बावजूद एक सफलता हाथ लग जाए ता अपार खुशी मिलती है।आगे का यही विचार है कि हिम्मत नहीं हारनी है,अपने ऊपर विश्वास रखना ही होगा।
मैं उन लोगों में से नहीं हूँ जो एक परिणाम के बाद अपने ऊपर से विश्वास खो देते हैं,बल्कि मैं तो यह सोचता हूँ कि आगे बढ़ना है तो असफलताओं को भी गले लगाना पडेगा।मैंने जिन सफल लोगों के बारे में पढा है,सबनें कई जगह असफलता पाई,पर अपने पथ से नहीं भटके,फिर हमें किस बात का डर है?
कुछ दिनों पहले हम हरिद्वार तथा ऋषिकेश घूम कर आ गए।काफी रोमांचक अनुभव रहा,अगले हफ्ते विचार कर रहा हूँ कि आगरा घूम आऊं,ज्यादा दूर भी नहीं है,इसलिए वक्त भी ज़ायर नहीं होगा,और मन बहल जाएगा।हाँलांकि,मैं स्वभाव से घुम्मकर किस्म का व्यक्ति हूँ,परंतु इन परीक्षाओं ने मुझे बांध रखा है,और मैं किसी में पास होने के बाद ही स्वच्छंद रूप से घूम पाऊंगा।
ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए,असफलता हाथ लगते ही एक अजीब किस्म की निराशा होती है।हमेशा से कक्षा का अग्रिम छात्र होने के कारण मुझे इन लगातार मिलती असफलता से थोड़ा अजीब लग रहा है।अब बस यह आशा है कि जल्दी से जल्दी किसी परीक्षा में अच्छी खबर मिले और मैं अपने रास्ते पर,जिससे कि पिछले एक साल से भटक सा गया हूँ,उस पर पुनः चल पड़ूँ और अपने जीवन को सफल बनाऊँ........

Comments

Popular posts from this blog

NAGALAND: FIRST IMPRESSIONS

Not too many people have Nagaland in their bucket list. Uncomfortable roads, poor transport system and a lot of corruption are a few factors which contribute to it. Added to it the stories of still active insurgency, Nagaland although an extremely beautiful hill state doesn’t manage to have a lot of tourism going on except for the Hornbill festival in December every year. But, my case is slightly different. Affinity towards the culture of the entire North east, plus a desire to visit not to tourist frequented places made Nagaland a definite must go. So, when I got time and saved some money, I immediately planned a trip to the beautiful hilly state with my girlfriend. The Nagaland express Since, th is was my second trip towards the hills of the North east, I was more confident and familiar with the sytem than the previous time. We booked a filght to Guwahati and from there we took a train to Dimapur aptly named : The ”Nagaland Express”. This...

2015 GONE..............2016 IN...

The year 2015 has passed quietly and we are in 2016 now!For me,this year was significant in terms of academics.First of all,I managed to secure a seat at the prestigious BHU which was like a dream come true for me.Then,this was the year I left my home for the first time,to live in some distant place.It has been almost six months since I left home and now I fell comfortable in my adopted home for the time being. The year 2015 started with me preparing for the IIT-JAM scheduled on the 8th of February.There were four of us who used to meet quite often and discuss our preparations.I remember often on days,I used to study for 8 full hours in a day!Yet,as confident we were on the exam day,things were not so pleasant the day the results were announced.None of us was able to secure a good rank although all of us managed to 'pass'the exam. The entire months of February and March were spent in speculation of the above mentioned result and we did not study at all during that time.The...

STARTING NEW LIFE AT BHU..

BHU gate Lanka Finally after a hectic 10 day period in which I moved from Delhi to Varanasi twice and ran here and there continuously throughout,I am finally at peace.Getting admitted to BHU was like a dream come true for me.I have aspired to be a part of this prestigious institution ever since my childhood and the satisfaction I feel these days is hard to express by words. The results were out in the first week of July and ever since then,I have been restless.I clearly remember how I spent two entire weeks,losing my sleep and being restless throughout.The restlessness is taking a toll on my body and I feel a little tired but as almost everything is settled now,there is no issue as such with regard to tiredness.Moreover,the excitement of living in a place like Varanasi is too much to overcome.It always had a very special part in my heart and now as I have got the full two years to live here,it is satisfying indeed! Leaving the family  is never a happy affair and it is sadde...